How to Apply for RBSE 10th Copy Rechecking 2026 | 10वीं कॉपी रीचेकिंग 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें

RBSE 10th Copy Rechecking 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और आरबीएसई अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी किया। राजस्थान बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। इस साल मार्च के महीने में रिजल्ट जारी कर राजस्थान बोर्ड ने इतिहास रच दिया है।

छात्र इस समय अपना परिणाम देखने की जल्दबाजी में हैं। रिजल्ट देखने के बाद जहां काफी छात्र राहत की सांस लेंगे और अपने नंबरों की खुशियां मनाएंगे, वहीं कुछ छात्रों को मायूसी भी हो सकती है। मनमुताबिक नंबर नहीं आने से छात्रों को निराशा झेलनी पड़ सकती है। ऐसे छात्रों को हताश होने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट देखने के बाद अगर आपको लगता है कि नंबर ठीक नहीं मिले हैं, तो आपके यहां बताए जा रहे विकल्प अपनाकर अपनी तसल्ली कर सकते हैं। आइए जानें इनमें बारे में

महत्वपूर्ण जानकारी और शुल्क
आवेदन शुरू होने की तिथि 25 मार्च 2026 (रिजल्ट के अगले दिन से)
बिना विलंब शुल्क (7 दिन के भीतर) ₹400 प्रति विषय – 31/03 /2026 
विलंब शुल्क के साथ (अगले 3 दिन) ₹800 प्रति विषय – 03/04/2026
कॉपी की फोटोकॉपी प्राप्त करना लगभग ₹500 – ₹700 प्रति विषय
री-चेकिंग का परिणाम जून 2026 के पहले सप्ताह तक
जरूरी बातें:
  • री-चेकिंग का मतलब: इसमें केवल अंकों के योग (Totaling) की दोबारा जांच की जाती है। अगर कोई प्रश्न जांचने से रह गया हो, तो उसे जांचा जाता है। पूरे उत्तर को फिर से नहीं पढ़ा जाता।
  • गणित (Maths) विशेष नियम: गणित के पेपर में आप ₹100 प्रति प्रश्न अतिरिक्त देकर किसी विशेष सवाल को दोबारा चेक करवा सकते हैं।
  • अंक कम होने पर: ध्यान रहे कि री-चेकिंग में अंक बढ़ भी सकते हैं और कम भी हो सकते हैं। संशोधित अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
  • रिजल्ट घोषित होने के 10 से 15 दिनों के भीतर री-चेकिंग के लिए करें आवेदन।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड (आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से) ही किया जा सकता है।
  • रीचेकिंग फीस सामान्यतः ₹300 प्रति विषय (नियत समय के भीतर) और विलंब शुल्क के साथ ₹600 है।
RBSE 10th Scrutiny 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
  • RBSE 10वीं रिजल्ट की तारीख 24 मार्च, 2026 (दोपहर 1 बजे)
  • री-चेकिंग फॉर्म शुरू होने की तिथि मार्च 2026 का अंतिम सप्ताह
  • बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि अप्रैल 2026 का प्रथम सप्ताह
  • विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि अप्रैल 2026 का दूसरा सप्ताह
  • उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी : ₹500 से ₹700 के बीच।
  • गणित के लिए विशेष शुल्क : यदि आप गणित में किसी विशेष प्रश्न की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, तो प्रति प्रश्न ₹100 अतिरिक्त देने होंगे। फॉर्म भरते समय प्रश्न संख्या और पेज नंबर की जानकारी देनी होगी।
दस्तावेज 
  • प्रेवश पत्र
  • आधार कार्ड
  • 10th रिजल्ट
  • बैंक पासबुक
  • ईमेल id
  • मोबाइल नम्बर

 

री-चेकिंग के लिए आवेदन
  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Scrutiny 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • उन विषयों को चुनें जिनकी आप री-चेकिंग करवाना चाहते हैं।
  • प्रति विषय निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट ले लें।

 

SOME USEFUL IMPORTANT LINKS  |  कुछ उपयोगी महत्वपूर्ण लिंक
Notificaion Click Here
Haw to Apply  Click Here
Apply Re-Chek Copy Click Here
Official Website Click Here
HomePage Click Here
Follow eMitra News WhatsAap Channel Click Here
YouTube Click Here
Thanks for Visit Our Website  www.emitranews.co.in 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top